प्रयागराज, सतना, जबलपुर होते हुए मुंबई के लिए होली स्पेशल ट्रेन

न्यूज डेस्क: होली पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया हैं। यह ट्रेन प्रयागराज, सतना, जबलपुर होते हुए मुंबई के लिए चलेगी। इसको लेकर रेलवे के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। 

खबर के अनुसार रेलवे ने प्रयागराज से लोकमान्य तिलक टर्मिनल (मुंबई) के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया हैं। इसके लिए ट्रेनों की शेड्यूल भी जारी कर दिया दिया गया हैं। आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर टिकट बुक कर सकते हैं। 

ट्रेन नंबर 04115/04116: प्रयागराज-मुंबई-प्रयागराज होली स्पेशल ट्रेन प्रयागराज से मुंबई और फिर मुंबई से प्रयागराज के बीच चलेगी। इसका संचालन 6 मार्च से 21 मार्च तक किया जायेगा। प्रयागराज से यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार को चलेगी। जबकि मुंबई से यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को रवाना होगी।

इस ट्रेन का स्टॉपेज : यह ट्रेन जाते और आते समय प्रयागराज, नैनी, शंकरगढ़, मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, भुसावल, नासिक, कल्याण, लोकमान्य तिलक टर्मिनल स्टेशनों पर रुकेगी। अधिक जानकारी के लिए IRCTC की वेबसाइट विजिट करें।

0 comments:

Post a Comment