बिहार के पटना, मुजफ्फरपुर, सारण समेत कई जिलों में वायरल बुखार का प्रकोप

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के पटना, मुजफ्फरपुर, सारण समेत कई जिलों में वायरल बुखार का प्रकोप जारी हैं। जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। खास कर बच्चे सबसे ज्यादा वायरस बुखार की चपेट में आ रहे हैं।

खबर के अनुसार बिहार के पटना, मुजफ्फरपुर, सारण, गया, भोजपुर, नवादा, सीवान, औरंगाबाद, नालंदा, गोपालगंज आदि जिले से सबसे ज्यादा वायरस बुखार की शिकायत मिल रही हैं। इन जिलों में तेज बुखार, पेट दर्द, उल्टी वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई हैं। 

बता दें की सिविल सर्जन ने विभाग को बताया है की राज्य के कई जिलों में अचानक से वायरस बुखार के मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई हैं। जिसे ध्यान में रखते हुए विभाग ने सभी जिला अस्पतालों में विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। 

खास कर बच्चों के लिए सदर अस्पतालों में विशेष नवजात इकाई को हर हाल में तैयार रखने को कहा गया हैं। वहीं ज़रूरत के अनुसार बेड की संख्या बढ़ाने तथा संबंधित इलाकों में लोगों को जागरूक करने के भी निर्देश दिए गए हैं और इलाज के दौरान बीमारियों के लक्षण रिकॉर्ड करने को कहा गया हैं।

0 comments:

Post a Comment