देवघर से पटना के लिए कल से सीधी फ्लाइट, बुक करें टिकट

न्यूज डेस्क: फ्लाइट से सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक देवघर से पटना के लिए सीधी फ्लाइट का संचालन कल से किया जायेगा। इसको लेकर इंडिगो एयरलाइन्स के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। 

खबर के अनुसार इंडिगो की पहली फ्लाइट 6E-7944 देवघर एयरपोर्ट से सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर उड़ान भरेगी और 12 बजकर 15 मिनट पर पटना के जय प्रकाश नारायण एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। वहीं पटना से देवघर के लिए फ्लाइट दोपहर 12.35 बजे उड़ान भरेगी।

बता दें की पटना से देवघर के लिए काफी लंबे समय से विमान सेवा की मांग की जा रही थी। अब इस रूट पर विमान का संचालन शुरू होने जा रहा हैं। इसको लेकर टिकटों की बुकिंग की जा रही हैं। आप फटाफट टिकट बुक कर यात्रा कर सकते हैं। 

ऐसे बुक करें टिकट : अगर आप देवघर से पटना या पटना से देवघर जाना चाहते हैं तो आप इंडिगो एयरलाइन्स की आधिकारिक वेबसाइट https://www.goindigo.in/ पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा टिकट बुक कर सकते हैं और तय समय पर यात्रा का आनंद उठा सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment