खबर के अनुसार पहले इस ट्रेन के परिचालन का प्रस्ताव दिल्ली से जयपुर के बीच था। लेकिन इसे बढ़ाते हुए अजमेर तक कर दिया गया हैं। इसे अप्रैल के पहले हफ्ते में चलाया जा सकता है, इसको लेकर सभी तरह की तैयारी पूरी कर ली गई हैं।
बता दें की यह वंदे भारत ट्रेन हफ्ते में छह दिन सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को चलेगी। इस ट्रेन का परिचालन बुधवार को नहीं किया जायेगा। यह ट्रेन अजमेर से सुबह छह बजकर 10 मिनट पर रवाना होगी और दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
वहीं वापसी में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से शाम छह बजकर 10 मिनट पर खुलेगी और यह ट्रेन रात में 12 बजकर 15 मिनट पर अजमेर पहुंचेगी। इस ट्रेन से नई दिल्ली से अजमेर जानें में छह घंटे पांच मिनट का समय लगेगा।

0 comments:
Post a Comment