खबर के नुसार पटना में प्रदूषण के लेवल को कम करने के लिए नगर निगम के द्वारा कई कदम उठाये जा रहे हैं। ऐसे में घर मकान बनाने वाले लोगों को भी कुछ निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों का उल्लंघन करते हुए पकड़े जाने पर निगम द्वारा जुर्माना वसूला जाएगा।
आपको बता दें की नगर निगम के आयुक्त अनिमेश कुमार पराशर के निर्देश पर पटना के हर वार्ड के लिए टीम गठित की जा रही है। ये टीम भवन निर्माण पर नजर रखेगी और नियमों का पालन नहीं करने वालों से जुर्माना वसूल करेगी।
पटना में घर बनाने वाले इन बातों का रखें ध्यान, बरना लगेगा जुर्माना?
1 .पटना में भवन निर्माण हरे रंग के कपड़े से ढंककर करना हैं।
2 .पटना में सड़क किनारे निर्माण सामग्री को भी ढंककर रखना होगा।
3 . सड़क किनारे से बालू एवं अन्य चीजों को ढंककर रखना अनिवार्य होगा।
4 .सड़क पर निर्माण सामग्री फैलाने पर निगम के द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
5 .बता दें की जो लोग ऐसा नहीं कर रहे हैं, उन्हें 6 मार्च तक का समय दिया गया है।

0 comments:
Post a Comment