चैत्र नवरात्रि में जरूर करें लौंग के ये टोटके, दूर होगी हर परेशानी

धर्म डेस्क: आज यानि की 22 मार्च से चैत्र नवरात्रि शुरू हो गई हैं। इस चैत्र नवरात्रि के अवसर पर आप लौंग के टोटके आजमा सकते हैं। तंत्र शास्त्र के अनुसार नवरात्रि के दौरान लौंग के इस टोटके से इंसान के जीवन की परेशानी दूर होती हैं। साथ ही साथ इंसान के जीवन में समृद्धि आती हैं।

दरअसल नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती हैं। इस दौरान मां दुर्गा की पूजा के समय लौंग का प्रयोग किया जाता है। मां दुर्गा को लौंग भी चढ़ाई जाती है। इसलिए इसके टोटके से इंसान की मनोकामनाएं पूरी होगी और जीवन में खुशहाली आएगी।

चैत्र नवरात्रि में जरूर करें लौंग के ये टोटके, दूर होगी है परेशानी?

1 .एक पीले कपड़े में लौंग का एक जोड़ा बांधकर उसे घर के किसी कोने में टांग दें। इससे घर के तनाव दूर होंगे और लोगों के बीच क्लेश नहीं होगा। 

2 .नवरात्रि के दौरान पीले कपड़े में लौंग को बांधकर तिजोरी में रखने से धन की कमी दूर होती हैं और इंसान को धन लाभ होता हैं। 

3 .नवरात्रि में 9 दिनों तक शिवलिंग पर लौंग अर्पित कर सकते हैं। इससे राहु-केतु का अशुभ प्रभाव नहीं होता हैं और जीवन की परेशानी दूर होती हैं। 

0 comments:

Post a Comment