खबर के अनुसार फ्री साइकिल देने के लिए उत्तर प्रदेश के बलरामपुर, लखीमपुर और वाराणसी में टेंडर जारी किया गया हैं। यूपी की कक्षा 6, 9 और 11 की छात्राएं सरकार से फ्री में साइकिल ले सकती हैं। इसके लिए उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होना अनिवार्य हैं।
आपको बता दें की योगी सरकार इस नई पहल के तहत लगभग ढाई हजार छात्राओं को फ्री साइकिलें देगी। इसका लाभ अनुसूचित जनजाति की छात्राओं को दी जाएगी। वहीं राज्य सरकार प्रदेश में निर्माण श्रमिकों को भी फ्री साइकिल देती है।
उत्तर प्रदेश में साइकिल सहायता योजना के तहत उन श्रमिकों को फ्री में साइकिल उपलब्ध कराया जाता हैं जिनके पास साइकिल नहीं हैं और उन्हें कार्य स्थल पर पैदल ही जाना पड़ता हैं। फ्री साइकिल का लाभ लेने के लिए श्रम विभाग में रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

0 comments:
Post a Comment