जानिए सहारनपुर, शामली, मेरठ, मिर्जापुर की मंडियों में सरसों तेल के नए रेट?

न्यूज डेस्क: देश में बढ़ती महंगाई के बीच उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, शामली, मेरठ, मिर्जापुर की मंडियों में सरसों तेल के नए रेट पिछले कुछ दिनों से स्थिर हैं। हालांकि फरवरी-मार्च महीने में सरसों तेल की नई कीमतों में हल्की गिरावट आई हैं। 

खबर के अनुसार एक मार्च को गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोत्तरी की गई थी। जिसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर हो रहा हैं। लेकिन केंद्र सरकार के कई बड़े प्रयासों के कारण लोगों को सरसों तेल की बढ़ती कीमतों से थोड़ी राहत मिली हैं। 

बता दें की दिसंबर 2022 में उत्तर प्रदेश की मंडियों में सरसों तेल के दाम आसमान छू रहे थें। लेकिन मार्च 2023 में इसके दाम कम हुए हैं। दुकानदारों का कहना है की ब्रांडेंड कंपनियों के तेल के दाम तो कम हुए ही हैं देसी सरसों तेल के दाम भी कम हुए हैं। 

जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में सरसों तेल के दाम और भी कम होंगे। क्यों की इस साल सरसों की फसल अच्छी हुई हैं। वहीं देश के अन्य राज्यों से भी उत्तर प्रदेश की मंडियों में सरसों तेल भरपूर मात्रा में आ रहे हैं जिससे इनके दामों में गिरावट हो रही हैं। 

जानिए सहारनपुर, शामली, मेरठ, मिर्जापुर की मंडियों में सरसों तेल के नए रेट?

सहारनपुर में सरसों तेल के भाव : ₹14250 / क्विंटल

शामली में सरसों तेल के भाव : ₹14200 / क्विंटल

मेरठ में सरसों तेल के भाव : ₹14200 / क्विंटल

मिर्जापुर में सरसों तेल के भाव : ₹15100 / क्विंटल

0 comments:

Post a Comment