गुजरात में है माता के शक्तिपीठ, नवरात्रि में करें पूजा

धर्म डेस्क: नवरात्रि के दौरान गुजरात में बहुत से लोग व्रत रखते हैं और माता के शक्तिपीठ में पूजा आराधना करते हैं। पंचांग के अनुसार इस साल 22 मार्च से चैत्र नवरात्रि शुरू हो रही हैं। इस नवरात्रि के मौके पर गुजरात के अंबाजी मंदिर में जा कर माता की पूजा आराधना कर सकते हैं। 

खबर के अनुसार गुजरात के बनासकांठा जिले में मौजूद अंबाजी मंदिर गुजरात का सबसे लोकप्रिय और प्रसिद्ध मंदिर है। इसे 51 शक्तिपीठों में शामिल किया गया हैं। धार्मिक मान्यता यह है की इस मंदिर में माता सती का दिल या हृदय गिरा था। 

इस मंदिर की सबसे खास बात यह है की  यहां कोई कोई भी प्रतिमा नहीं रखी हुई है, बल्कि यहां मौजूद श्री चक्र की पूजा की जाती है। नवरात्रि के दौरान दूर-दूर से भक्त यहां माता की पूजा आराधना करने आते हैं। जिससे यहां भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती हैं। 

इस मंदिर में माता भवानी की कोई मूर्ति तो नहीं है, लेकिन यहां पर एक श्रीयंत्र स्थापित है। ऐसी मान्यता है की इस मंदिर में आने वाले लोगों की सभी मनोकामनाएं माता पूरी करती हैं। साथ ही साथ मां अम्बे की कृपा जीवन पर बनी रहती हैं।

0 comments:

Post a Comment