पटना : बिहार राजस्व विभाग में 10 हजार पदों पर होगी बहाली

पटना : बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार राजस्व विभाग में 10 हजार पदों पर बहाली की जाएगी। इसको लेकर विभाग के स्तर पर तैयारी की जा रही हैं। तीन महीने के अंदर भर्ती की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जायेगा। 

खबर के अनुसार बिहार राजस्व विभाग में विशेष सर्वेक्षण और बंदोबस्ती के लिए 15 हजार पद स्वीकृति किये गए हैं। लेकिन इसमें से 10 हजार पद खाली हैं। इन खाली पदों पर जल्द से जल्द भर्ती की जाएगी। ताकि जमीन सर्वे में तेजी लाया जा सके। 

बता दें की विशेष सर्वेक्षण और बंदोबस्ती के खाली पड़े पदों पर उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट के माध्यम से किया जायेगा। इन पदों पर चयनित होने वाले कर्मियों को राज्य के अलग-अलग जिलों में विशेष सर्वेक्षण और बंदोबस्ती कार्य में लगाया जयेगा। 

इन पदों पर होगी भर्ती। 

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत राजस्व विभाग में विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी के लिए 355 पद, विशेष सर्वेक्षण कानूनगो के लिए 758 पद, विशेष सर्वेक्षण अमीन के लिए 8244 पद और विशेष सर्वेक्षण लिपिक के 744 पदों पर बहाली की जाएगी। इसके लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment