सहारनपुर, शामली, बागपत से लेकर अलीगढ़, मथुरा तक बारिश के आसार

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज भी बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मौसम विभाग ने सहारनपुर, शामली, बागपत से लेकर अलीगढ़, मथुरा तक बारिश की संभावना जताई हैं और अलर्ट जारी किया हैं।

खबर के अनुसार मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 13 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कुछ स्थान पर तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही साथ कुछ स्थान पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं। 

बता दें की मौसम विभाग ने सहारनपुर, शामली, बिजनौर, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, मथुरा से लेकर अलीगढ़ तक बारिश होने की संभावना जताई हैं। इन जिलों में आज बारिश हो सकती हैं।

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो यूपी में मौसम के उलटफेर का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहेगा। कुछ स्थान पर हल्की बूंदाबांदी होगी तो कुछ स्थान पर तेज बारिश भी हो सकती हैं। अगले दो दिनों तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

0 comments:

Post a Comment