मेरठ, प्रयागराज, वाराणसी, सहारनपुर मंडल में खेत की खतौनी निकालें

न्यूज डेस्क: मेरठ, प्रयागराज, वाराणसी, सहारनपुर मंडल में अगर किसी किसान को खेत की खतौनी निकालना हैं तो किसान ऑनलाइन के द्वारा निकाल सकते हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक राजस्व विभाग ने खेत की खतौनी को ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध करा दिया हैं। 

हालांकि प्रदेश के मंडलों में फिलहाल खतौनी को अपडेट किया जा रहा हैं। जिसके कारण कुछ गांव के नाम दिखाई नहीं दे रहे हैं। लेकिन जैसे ही उसे अपडेट कर दिया जायेगा इसके बाद आप आसानी के साथ खेती को खतौनी को डाऊनलोड कर सकते हैं।

आपको बता दें की ऑनलाइन के द्वारा खतौनी निकालने पर आपसे किसी तरह के कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा। यानि की आप फ्री में किसी भी खेत की खतौनी को आसानी से डाऊनलोड कर सकते हैं और फिर उसका प्रिंट निकाल सकते हैं।

ऐसे निकालें खतौनी। 

आप सबसे पहले गूगल में जा कर यूपी भूलेख की वेबसाइट को सर्च करें। 

इसके बाद आप खतौनी के ऑप्शन पर क्लिक करें। 

इसके बाद आप अपने जनपद, तहसील और गांव के नाम को सही-सही सलेक्ट करें। 

अब खाता, खसरा नंबर या खातेदार के नाम से खतौनी को आसानी से डाऊनलोड कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment