वहीं अगर आपको तत्काल मापी करानी हैं तो आप इसके लिए भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जमीन की तत्काल मापी आवेदन करने के 10 दिनों के अंदर कर दिया जायेगा। हालांकि तत्काल मापी के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे।
बता दें की तत्काल मापी की व्यवस्था 20 मार्च को गजट प्रकाशन के साथ ही पूरे राज्य में लागू कर दिया गया हैं। सरकार के इस ऑनलाइन व्यवस्था के तहत लोग आसानी से जमीन की मापी करा सकते हैं। इसके लिए अंचल कार्यालय जानें की भी जरूरत नहीं होगी।
जमीन मापी का शुल्क।
शहरी इलाके जैसे की नगर पंचायत, नगर परिषद और नगर निगम में जमीन मापी के लिए प्रति खसरा 1000 रुपये देना होगा।
ग्रामीण इलाकों में प्रति खसरा 500 रुपये निर्धारित किया गया हैं।
तत्काल मापी का शुल्क।
शहरी इलाकों में प्रति खसरा 2000 रुपये निर्धारित किया गया हैं।
ग्रामीण इलाकों में प्रति खसरा 1000 रुपये निर्धारित किया गया हैं।

0 comments:
Post a Comment