मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण की स्वीकृति

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक शासन ने मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण की स्वीकृति दे दी हैं। लोक निर्माण विभाग के प्रस्ताव पर शासन की ओर से इसकी मंजूरी मिल गई हैं। 

खबर के अनुसार हाईवे को मिर्जापुर गांव से डिबाई तक सात मीटर से दस मीटर चौड़ा किया जायेगा। इसके लिए सरकार के द्वारा 85 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं खेलिया-रिवाड़ मार्ग के सौंदर्यीकरण के लिए 12.12 करोड़ खर्च होंगे। 

जबकि खुर्जा-शिकारपुर मार्ग के लिए 16.80 करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे। वहीं जहांगीराबाद-शिकारपुर मार्ग के सौंदर्यीकरण के लिए 13.33 करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे। इसके लिए विभाग के द्वारा टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई हैं।

इन सभी मार्गों के निर्माण होने से लोगों का आवागवन सुगम हो जायेगा। साथ ही साथ वाहनों के आने-जानें में आसानी होगी। स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण और चार मार्गों के निर्माण होने से लाखों लोगों को फायदा होगा और इससे लोगों की परेशानी भी दूर हो जाएगी।

0 comments:

Post a Comment