Career : ये कोर्स कर लिया तो सीधे NASA, ISRO में मिलेगी नौकरी

नई दिल्ली: आज के वर्तमान समय में बहुत से छात्र NASA, ISRO में नौकरी करना चाहते हैं ताकि ब्रह्माण्ड के रहस्यों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें। साथ ही साथ स्पेस में घटने वाली घटनाओं के बारे में रिसर्च कर सकें। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे एक ऐसे कोर्स के बारे में जिस कोर्स की पढ़ाई करने के बाद आप NASA, ISRO में नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। 

एयरोस्पेस इंजीनियरिंग : अगर आप NASA, ISRO में नौकरी करना चाहते हैं तो आप 12वीं के बाद एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की पढ़ाई करें। एयरोस्पेस इंजीनियर बनने के लिए 12वीं कक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स होना जरूरी है। 

कैसे मिलेगा एडमिशन : अगर आप भारत के बेस्ट कॉलेज से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहते हैं तो आपको JEE एग्जाम पास करना होगा। इसके बाद अपनी मैरिट के आधार पर आप भारत के बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन ले सकते हैं। 

भारत के बेस्ट एयरोस्पेस इंजीनियरिंग कॉलेज?

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कानपुर। 

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, खड़कपुर। 

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मुंबई। 

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मद्रास।

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस, बेंगलुरु।

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग, देहरादून। 

मद्रास इंस्टिट्यूट ऑफ स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी, तिरुवंतपुरम। 

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी (IIST), तिरुवनंतपुरम। 

0 comments:

Post a Comment