खबर के अनुसार वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत सरकार गरीब लोगों को बुढ़ापे में आर्थिक मदद देती हैं ताकि बुजुर्गों को किसी तरह की परेशानी का सामना करना ना पड़े। इसका लाभ लेने के लिए आप ऑनलाइन के द्वारा अप्लाई कर सकते हैं।
आपको बता दें की वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत आपको हर महीने तय राशि पेंशन के रूप में दी जाएगी। पहले बुजुर्गों को 500 रुपये की राशि मिलती थी। लेकिन योगी सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन योजना की राशि को बढ़ाकर एक हजार कर दिया हैं।
ऐसे करें आवेदन : इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको सबसे पहले यूपी सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल http://sspy-up.gov.in/index.aspx पर जाना होगा। यहां आपको वृद्धावस्था पेंशन योजना का ऑप्शन दिखाई देगा, उसपर क्लिक करके आवेदन करना होगा।
ये दस्तावेज होनी चाहिए : आवेदन के दौरान आपसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाता, जन्म प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, फोटो, मोबाइल नंबर आदि मांगी जाएगी।

0 comments:
Post a Comment