Ipl 2023: Jio पर फ्री में देख पाएंगे आईपीएल मैच

Ipl 2023: आईपीएल प्रेमियों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 16वें सीजन का आगाज 31 मार्च को होना है। इसी बिच ये खबर आ रही हैं की जियो अपने जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर मैच का प्रसारण फ्री करेगा।

खबर के अनुसार जियो सिनेमा यूजर्स 12 भाषाएं  अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मराठी, गुजराती, बंगाली और भोजपुरी  में मैच स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं। अभी तक ऑनलाइन प्रसारण के राइट्स डिज्नी+हॉटस्टार के पास थे, जिसके लिए लोगों को पैसा देना पड़ता था। 

बता दें की स्टार इंडिया के पास टीवी और रिलायंस की स्वामित्व वाली वायकॉम 18 के पास डिजिटल राइट्स हैं। जिसके कारण रिलांयस जियो के ग्राहक अपने जियो सिनेमा एप पर फ्री में मैच का आनंद उठा सकेंगे। इसके लिए उन्हें पैसे खर्च की ज़रूरत नहीं होगी। 

वहीं रिलायंस की स्वामित्व वाली वायकॉम 18 भारत के साथ साथ ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और ब्रिटेन में भी आईपीएल मैचों का लाइव प्रसारण करेगी। वहीं टाइम्स इंटरनेट मिडिल ईस्ट, नॉर्थ अफ्रीका, अमेरिका और दुनिया के अन्य देशों में आईपीएल का प्रसारण करेगी।

0 comments:

Post a Comment