खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में नीट यूजी के तहत MBBS में एडमिशन मिलता हैं। जबकि नीट पीजी के तहत MD में एडमिशन मिलता हैं। बता दें की उत्तर प्रदेश में अभी 45 सरकारी मेडिकल कॉलेज मौजूद हैं। जिसमे 13 कॉलेज इसी सत्र से शुरू होंगे।
जबकि उत्तर प्रदेश में 14 और मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जा रहा हैं। योगी सरकार प्रदेश के सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने की योजना पर काम कर रही हैं। बहुत जल्द उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे।
यूपी के टॉप मेडिकल कॉलेज?
संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ।
बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी, वाराणसी।
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ।
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, अलीगढ़।
कानपुर मेडिकल कॉलेज, कानपुर।
झांसी मेडिकल कॉलेज, झांसी।
आगरा मेडिकल कॉलेज, आगरा।
प्रयागराज मेडिकल कॉलेज, प्रयागराज।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, रायबरेली।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, गोरखपुर।

0 comments:
Post a Comment