लखनऊ : उत्तर प्रदेश में होली के बाद कोरोना केस में तेजी आई हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के अंदर प्रदेश में कोरोना के 14 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जिससे प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 110 हो गई हैं।
खबर के अनुसार बुधवार को प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कोरोना के 14 मरीज मिले हैं। इसमें अकेले आठ मरीज लखनऊ में मिले हैं। कोरोना के बढ़ाते मामलों ने एकबार फिर से लोगों की चिंता बढ़ा दी हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम भी अलर्ट हो गई हैं।
बता दें की बुधवार को लखनऊ में मिले कोरोना के आठ नए मरीजों में सबसे ज्यादा तीन केस टुडियागंज से मिले हैं। जबकि अलीगंज में दो, कैसरबाग स्थित रेडक्रास नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य में एक और चिनहट सीएचसी में दो की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
जिन मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई हैं उन्हें सर्दी, खांसी, जुकाम, गले में खरास आदि की समस्या हैं। कोरोना के नए मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की हैं। साथ ही साथ कोरोना के लक्षण नजर आने पर तुरंत जांच कराने को कहा गया हैं।
0 comments:
Post a Comment