प्रयागराज, सुल्तानपुर और प्रतापगढ़ में यहां बनेगा कान्हा गौशाला

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, सुल्तानपुर और प्रतापगढ़ में कान्हा गोशाला का निर्माण किया जायेगा। इसको लेकर जमीन चिन्हित कर लिया गया हैं। बहुत जल्द गोशाला निर्माण को लेकर टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, इसकी तैयारी चल रही हैं।

खबर के अनुसार योगी सरकार ने प्रदेश के 14 जिलों में कान्हा गौशाला के निर्माण की स्वीकृति दी हैं। इसके लिए सरकार के द्वारा बजट भी मंजूरी कर दिया गया हैं। इन जिलों के सभी गौशालाओं में 500-500 गाय रखने की व्यवस्था होगी। 

आपको बता दें की नगर विकास विभाग के द्वारा प्रदेश में सभी गौशालाओं के निर्माण पर 35-35 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इसको लेकर तैयारी चल रही हैं। बहुत जल्द राज्य के इन 14 जिलों में 22 नई गौशालाओं का निर्माण किया जायेगा। 

प्रयागराज, सुल्तानपुर और प्रतापगढ़ में यहां बनेगा कान्हा गौशाला?

प्रयागराज के बम्हरौली में कान्हा गौशाला का निर्माण किया जायेगा। इसके निर्माण के लिए शासन के 35 लाख रुपये जारी किये हैं। 

प्रतापगढ़ की नगर पंचायत कोहरौड़ और लालगंज में  कान्हा गौशाला के निर्माण के लिए 35-35 लाख की राशि जारी हुई हैं। 

सुल्तानपुर के दोस्तपुर नगर पंचायत में गौशाला का निर्माण किया जायेगा। इसके लिए शासन की ओर से राशि जारी की गई हैं।

0 comments:

Post a Comment