खबर के अनुसार यूपी सरकार ने भू-नक्शा पोर्टल पर ऑनलाइन के द्वारा जमीन का नक्शा उपलब्ध करा दिया हैं। अब आप इस पोर्टल पर जा कर अपने गांव के जमीन का नक्शा ऑनलाइन के द्वारा निकाल सकते हैं। इसके लिए कोई शुल्क देना नहीं पड़ेगा।
हालांकि यह नक्शा सिर्फ जानकारी के लिए उपलब्ध कराया गया हैं। इसका न्यायालय में साक्ष्य के रूप में उपयोग नहीं किया जा सकता है। न्यायालय में उपयोग के लिए भू-नक्शा की प्रमाणित प्रति जनपदीय अभिलेखागार से प्राप्त होगी।
बरेली, झांसी, बस्ती, आगरा मंडल में फ्री निकालें जमीन का नक्शा?
1 .सबसे पहले गूगल में ना कर भू-नक्शा को सर्च करें।
2 .अब आपके सामने वेबसाइट https://upbhunaksha.gov.in/bhunaksha/ ओपन हो जायेगा।
3 .इस वेबसाइट पर आप सबसे पहले अपने जिला, फिर तहसील और फिर गांव के नाम को सलेक्ट करें।
4 .अब आपके सामने जमीन का नक्शा दिखाई देने लगेगा। खसरा नंबर से आप जमीन की पहचान कर सकते हैं।
5 .इसके बाद अब आप इस नक्शा को बिना किसी शुल्क दिए फ्री में डाऊनलोड कर इसका प्रिंट निकाल सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment