खबर के अनुसार गोरखपुर से शामली तक बनने वाले करीब सात सौ किलोमीटर तक के एक्सप्रेस-वे पर हवाई पट्टी भी बनाई जाएगी। इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण होने से करीब 20 जिलों के लोगों को सीधा फायदा होगा और लोगों का आवागवन सुगम हो जायेगा।
बता दें की यह परियोजना 35,000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से भारतमाला परियोजना के दूसरे चरण के तहत बनाई जाएगी। इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे और गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे से भी जोड़ा जायेगा।
इन जिलों को होगा फायदा : गोरखपुर-शामली ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे निर्माण होने से पूर्वी उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, बहराइच जिले के साथ साथ यूपी के लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, शाहजहांपुर, बदायूं, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, बिजनौर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली जिले के लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होगा।

0 comments:
Post a Comment