खबर के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को गोंडा से अयोध्या और बलरामपुर हाईवे को चौड़ा करने के प्रस्ताव तैयार कराकर रिपोर्ट देने को कहा है। सीएम के इस आदेश से ये साफ हो गया हैं की बहुत जल्द ये मार्ग फोरलेन हो जायेगा।
आपको बता दें की बलरामपुर में शहर के चारो ओर रिंग रोड बनाने की घोषणा की गई हैं। इस रिंग रोड के निर्माण होने से बलरामपुर हाईवे से अयोध्या हाईवे जुड़ जायेगा। उससे बलरामपुर से अयोध्या जाना बेहद आसान और सुगम हो जायेगा।
गोंडा और बलरामपुर फोरलेन मार्ग के निर्माण होने से रामनगरी जाना आसान हो जायेगा। इन जिलों के श्रद्धालुओं को राम मंदिर अयोध्या जानें में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। बहुत जल्द शासन की ओर से इस मार्ग के फोरलेन की स्वीकृति मिलेगी।

0 comments:
Post a Comment