खबर के अनुसार खाद्य वस्तुओं में अनियमितता मिलने तथा गंदगी, मिलावट व फूड सेफ्टी के नियमों को ध्यान नहीं रखने वाले दुकानों पर ये एक्शन लिया गया हैं। खाद्य वस्तुओं की दुकानों मे नियमों के उल्लंघन पर महानगरपालिका के स्वास्थ्य विभाग ने ये कार्रवाई की हैं।
वहीं महानगरपालिका की ओर से सोमवार को फोन नंबर भी जारी किया गया हैं। अगर किसी दुकान में खाद्य वस्तुओं की स्थिति ठीक नहीं है या गंदगी है तो कोई भी व्यक्ति नंबर -155303- पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। ऐसे दुकानों पर तुरंत एक्शन लिया जायेगा।
बता दें की स्वास्थ्य विभाग ने खाद्य की स्थिति के बारे में शॉर्ट वीडियो बनाने की भी लोगों को सलाह दी है, ताकि ऐसे दुकानदारों पर कार्रवाई करने में आसानी हो सके। अहमदाबाद में लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले ऐसे दुकानों को चिन्हित किया जा रहा हैं।

0 comments:
Post a Comment