यूपी के बागपत, मेरठ, बिजनौर, बरेली समेत 10 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आज यूपी के बागपत, मेरठ, बिजनौर, बरेली समेत 10 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया हैं। इन जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना हैं। 

मौसम विभाग के अनुसार यूपी के बागपत, मेरठ, बिजनौर, बरेली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, रामपुर और पीलीभीत में आंधी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया हैं। आज शाम तक इन जिलों में तेज आंधी आ सकती हैं। 

वहीं यूपी के इन जिलों में हल्की बारिश होने के भी आसार हैं। हालांकि इन जिलों के अलावे उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में आज भीषण गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग ने  यूपी के इन जिलों के लिए आंधी, हल्की बारिश के साथ ही हीटवेव का अलर्ट किया हैं। 

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अभी 4 दिनों तक उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज लहर चलने के आसार हैं। जिससे की लोगों को भीषण गर्मी का प्रकोप झेलना होगा। वहीं कानपुर मंडल के जिलों में 18 से 19 जून के बीच आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती हैं।

0 comments:

Post a Comment