लखनऊ-प्रयागराज इंटरसिटी 12 जून को रहेगी रद्द

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में ट्रेन से सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 12 जून को लखनऊ-प्रयागराज इंटरसिटी ट्रेन रद्द रहेगी। इसको लेकर रेलवे के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी ना हो।

खबर के अनुसार लखनऊ मंडल प्रशासन 12 जून को ब्रिज के स्लैब को बदलेगा। जिसे ध्यान में रखते हुए लखनऊ-प्रयागराज इंटरसिटी ट्रेन को रद्द करने का फैसला किया गया हैं। यह ट्रेन 12 जून को दोनों दिशाओं से रद्द रहेगी और इसका परिचालन नहीं किया जायेगा। 

अगर आप इस ट्रेन से सफर करते हैं तो आप यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर इस ट्रेन का शेड्यूल चेक कर लें। क्यों की 12 जून को ट्रेन नंबर 14210 लखनऊ -प्रयागराज संगम इंटरसिटी दोनों दिशाओं में निरस्त रहेगी।

0 comments:

Post a Comment