लुधियाना स्टेशन पर नहीं रुकेंगी ये 22 ट्रेनें, देखें लिस्ट

लुधियाना : ट्रेन से सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक स्टेशन पर निर्माण कार्य शुरू होने की वजह से करीब 22 ट्रेने लुधियाना स्टेशन पर नहीं रुकेगी। इसको लेकर रेलवे के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। 

खबर के अनुसार इन ट्रेनों को लुधियाना स्टेशन के बजाय ढंडारी स्टेशन पर रोका जायेगा। पहले चरण में 15 जून से पांच, दूसरे चरण में 20 जून से पांच और तीसरे चरण में 1 जुलाई से 12 यात्री ट्रेनों को लुधियाना के बजाय ढंडारी स्टेशन पर रोका जायेगा, इसके लिए ढंडारी स्टेशन पर तैयारी की जा रही हैं। 

ये ट्रेनें 15 जून से शिफ्ट होगी?

ट्रेन नंबर 15212 जननायक एक्सप्रेस। 

ट्रेन नंबर 22552 अंत्योदय एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 12408 कर्मभूमि एक्सप्रेस।

ट्रेन नंबर 12054 जनशताब्दी एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 14618 जनसेवा एक्सप्रेस।

ये ट्रेनें 20 जून से शिफ्ट होंगी?

ट्रेन नंबर 14674 शहीद एक्सप्रेस। 

ट्रेन नंबर 12204 गरीब रथ एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 12498 शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस।

ट्रेन नंबर 22430 पठानकोट-दिल्ली एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 14650 सरयू-यमुना एक्सप्रेस।

ये ट्रेनें पहली जुलाई से शिफ्ट होंगी?

ट्रेन नंबर 12238 बेगमपुरा एक्सप्रेस। 

ट्रेन नंबर 19326 अमृतसर-इंदौर एक्सप्रेस

ट्रेन नंबर 15708 कटिहार एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 15656 कामख्या एक्सप्रेस। 

ट्रेन नंबर 12332 हिमगिरी एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 13152 कोलकाता एक्सप्रेस। 

ट्रेन नंबर 18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 13006 अमृतसर-हावड़ा मेल। 

ट्रेन नंबर 18104 जलियांवाला बाग एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस। 

ट्रेन नंबर 12460 अमृतसर-नई दिल्ली एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 18102 जम्मू तवी-टाटानगर एक्सप्रेस। 

0 comments:

Post a Comment