खबर के अनुसार मौसम विभाग ने 23 जिलों में आज हल्की बारिश की संभावना जताई है। जिसमे कुशीनगर, देवरिया, बलिया, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, मुरादाबाद, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, हरदोई, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बस्ती, गाजीपुर, आजमगढ़, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, जिले शामिल हैं।
आपको बता दें की इन जिलों में कुछ स्थान पर तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं कुछ स्थान पर हल्की बारिश हो सकती हैं। जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। हालांकि इन जिलों के तापमान में ज्यादा बदलाव होने की संभावना नहीं हैं।
वहीं यूपी के लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, कन्नौज, इटावा, औरैया आदि जिलों में बादलों का आना-जाना जारी रहेगा। चित्रकूट, महोबा, बांदा, चित्रकूट, ललितपुर, फर्रुखाबाद और जालौन में एक-दो स्थान पर बारिश होने की संभावना दिखाई दे रही हैं।

0 comments:
Post a Comment