खबर के अनुसार निदेशक उच्च शिक्षा की ओर से 25 अप्रैल 2018 से 31 मार्च 2021 तक स्नातक उत्तीर्ण करने वाली छात्राओ को 30 जून तक रजिस्ट्रेशन करने को कहा गया हैं। इसको लेकर विभाग के द्वारा दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।
बता दें की राज्य की लड़कियों को इसका लाभ देने के लिए मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत मुख्यमंत्री बालिका (स्नातक) प्रोत्साहन योजना के लिए विभाग ने पोर्टल खोल दिए हैं। आप आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करें।
दरअसल 25 अप्रैल 2018 से 31 मार्च 2021 तक स्नातक उत्तीर्ण छात्रओं को 25 हजार रुपये सीधे उनके बैंक खाते में भेजे जाएंगे। वहीं 2021 के बाद स्नातक पास करने वाले छात्राओ के लिए मुख्यमंत्री बालिका (स्नातक) प्रोत्साहन को बढ़ाकर 50 हजार किया गया हैं।

0 comments:
Post a Comment