बता दें की यह समर स्पेशल ट्रेन सूरत, वडोदरा, दिल्ली, लुधियाना के रास्ते 26 जून तक चलेगी। इसको लेकर रेलवे के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं ताकि यात्रियों को यात्रा करने में किसी तरह की परेशानी का सामना करना ना पड़े।
सूरत, वडोदरा, दिल्ली, लुधियाना के रास्ते 26 जून तक चलेगी समर स्पेशल ट्रेन?
ट्रेन नंबर 09097 : यह ट्रेन 26 जून 2023 तक प्रत्येक सोमवार को वलसाड से 00.30 बजे खुलेगी और नवसारी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, मथुरा जंक्शन, दिल्ली सफदरगंज, अंबाला, लुधियाना, जालंधर कैंट और पठानकोट स्टेशन पर रुकते हुए जम्मूतवी पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 09098 : यह ट्रेन 27 जून तक प्रत्येक मंगलवार को 23.20 बजे जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी और पठानकोट, जालंधर कैंट, लुधियाना, अंबाला, दिल्ली सफदरगंज, मथुरा जंक्शन, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोटा, रतलाम, वडोदरा और सूरत स्टेशनों पर रुकते हुए वलसाड पहुंचेगी।

0 comments:
Post a Comment