आरा-बक्सर के रास्ते पटना-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन 27 जून तक चलेगी

न्यूज डेस्क: पटना से अहमदाबाद के बीच रेलवे के द्वारा समर स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही हैं। यह ट्रेन आरा-बक्सर के रास्ते 27 जून तक चलाई जाएगी। अगर आप इस ट्रेन से सफर करना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन या ऑफलाइन के द्वारा टिकट बुक कर सकते हैं।

आरा-बक्सर के रास्ते पटना-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन 27 जून तक चलेगी?

ट्रेन नंबर 09417 : अहमदाबाद-पटना साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 26 जून 2023 तक अहमदाबाद से हर सोमवार को सुबह 9:10 बजे खुलेगी और विभिन्न निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए मंगलवार रात 9:05 बजे पटना स्टेशन पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 09418 : पटना-अहमदाबाद साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 27 जून तक पटना से प्रति मंगलवार रात 11:45 बजे खुलेगी और विभिन्न निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए गुरुवार को सुबह 11:20 बजे अहमदाबाद स्टेशन पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज : यह ट्रेन दोनों दिशाओं में नड़ियाद, छायापुरी, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, भरतपुर, अछनेरा, मथुरा, कासगंज, फर्रुखाबाद, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, सुल्तानपुर, जौनपुर सिटी, वाराणसी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा व दानापुर स्टेशनों पर रुकते हुए चलती हैं।

0 comments:

Post a Comment