राजगीर से वाराणसी जाने वाली बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस 29 जून तक रद्द रहेगी

न्यूज डेस्क: राजगीर से वाराणसी जानें वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक राजगीर से वाराणसी जाने वाली बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस 29 जून तक रद्द रहेगी। इसको लेकर रेलवे के द्वारा अधिसूचना जारी कर दिया गया हैं।

खबर के अनुसार वाराणसी रेलवे स्टेशन पर रीमॉडलिंग के कारण 16 फरवरी 2023 से बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस रद्द हैं। राजगीर के स्टेशन प्रबंधक चंद्र भूषण सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया है की अब ये ट्रेन 29 जून तक संचालित नहीं की जाएगी।

आपको बता दें की बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस राजगीर से चलकर नालंदा, पटना, गया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए बनारस और सारनाथ तक जाती है। लेकिन अब ये ट्रेन 29 जून तक नहीं चलेगी, जिससे यात्रियों को परेशानी हो सकती हैं। 

पिछले 4 महीने से यह ट्रेन रद्द रहने से इस रूट के यात्रियों में गहरी नाराजगी है और यात्री परेशान नजर आ रहे हैं। लेकिन वाराणसी रेलवे स्टेशन पर रीमॉडलिंग के कारण अभी इस ट्रेन का परिचालन नहीं किया जायेगा। यह ट्रेन 29 जून तक रद्द रहेगी।

0 comments:

Post a Comment