लुधियाना के रास्ते जयनगर-अमृतसर स्पेशल ट्रेन 30 जून तक चलेगी

न्यूज डेस्क: गर्मी के इस मौसम में छुट्टिओं का दौर चल रहा हैं। जिसके कारण ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिल रही हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे के द्वारा जयनगर से अमृतसर के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही हैं। ये ट्रेन लुधियाना के रास्ते 30 जून तक चलेगी। 

खबर के अनुसार  जयनगर-अमृतसर-जयनगर (05267/05268) ट्रेन 9 जून से 30 जून के बीच चलेगी। इसको लेकर रेलवे के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर ट्रेन का टिकट बुक कर सकते हैं।

लुधियाना के रास्ते जयनगर-अमृतसर स्पेशल ट्रेन 30 जून तक चलेगी?

ट्रेन नंबर 05267 : जयनगर-अमृतसर समर स्पेशल ट्रेन हर शुक्रवार को जयनगर से शाम 7 बजे खुलेगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए तीसरे दिन दोपहर 1.25 बजे अमृतसर पहुंचेगी। 

ट्रेन नंबर 05268 : अमृतसर-जयनगर समर स्पेशल ट्रेन अमृतसर से सुबह 4.25 बजे खुलेगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए दूसरे दिन दोपहर 1.10 बजे जयनगर पहुंचेगी।

इस ट्रेन का स्टॉपेज : यह ट्रेन दोनों दिशाओं में जालंधर, लुधियाना, अंबाला, दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, सीतापुर, हाजीपुर और मधुबनी स्टेशन पर रुकते हुए चलेगी।

0 comments:

Post a Comment