खबर के अनुसार अगले 48 घंटे में यूपी के बरेली, बागपत, बदायूं, आगरा, मथुरा, मुरादाबाद, अमरोहा, मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, नोएडा, बुलंदशहर, हापुड़, सहारनपुर, अलीगढ़, हाथरस, मुजफ्फरनगर, रामपुर, शाहजहांपुर, एटा, फिरोजाबाद में बारिश की संभावना हैं।
वहीं बिजनौर, मैनपुरी, शामली,फर्रुखाबाद, इटावा, औरैया, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, कन्नौज, चित्रकूट, कानपुर देहात, प्रयागराज और वाराणसी जिलों में भी कुछ स्थान पर आंधी पानी को लेकर मौसम विभाग के द्वारा अलर्ट जारी किया गया हैं।
बता दें की वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से नम हवाएं यूपी में आ रही हैं। ये हवाएं यूपी में प्री-मानसून की बारिश कहलाती हैं। वहीं जून से सितंबर महीने तक होने वाली बारिश मानसून की बारिश कहलाती हैं। 20 जून तक यूपी में मानसून प्रवेश कर सकता हैं।

0 comments:
Post a Comment