दुमका और बोकारो एयरपोर्ट से जल्द उड़ेगी विमान

न्यूज डेस्क: झारखण्ड में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक झारखण्ड के दुमका और बोकारो एयरपोर्ट से जल्द ही विमान सेवा शुरू की जाएगी। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं। इस साल के अंत तक ये दोनों एयरपोर्ट चालू हो जायेंगे।

खबर के अनुसार एएआई रांची के निदेशक केएल अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया है की दुकमा और बोकारो एयरपोर्ट से विमान सेवा को लेकर दो कंपनी एलाइंस एयर और फ्लाईवीक को अनुमति भी दे दी गई। वहीं जल्द ही लाइसेंस के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 

आपको बता दें की कि 16 जून को एएआई-कोलकाता रीजनल कार्यालय की टीम बोकारो एयरपोर्ट का दौरा करेगी। साथ ही साथ इस एयरपोर्ट पर सुरक्षा सहित अन्य बिंदुओं पर अपनी रिपोर्ट देगी। इसके बाद विमान संचालन की अनुमति दी जाएगी। 

वहीं बोकारो एयरपोर्ट के साथ साथ दुमका एयरपोर्ट से भी इसी साल विमान सेवा बहाल किया जायेगा, इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं। इन दोनों एयरपोर्ट पर विमान के संचालन को लेकर सभी जरुरी और अनिवार्य चीजों को पूरा किया जा रहा हैं।

0 comments:

Post a Comment