खबर के अनुसार तारामंडल-सह-ज्ञान एवं विज्ञान संग्रहालय, दरभंगा के लिए निदेशालय द्वारा दरभंगा तारामंडल को 15 जून को चालू करने का निर्णय लिया गया था। लेकिन बचे हुए काम पूर्ण होने के कारण 10 जून से ही आम लोगों के लिए खोल दिया गया हैं।
आपको बता दें की इस तारामंडल में जानें के लिए टिकटों के दाम को भी तय कर दिए गए हैं। आप आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल https://dstbihar.softelsolutions.in/ की मदद से इस तारामंडल में शो देखने का ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं।
तारामंडल में शो देखने का टिकल शुल्क : 2D शो में शो देखने का टिकट शुल्क 50 रुपया और 3D शो के लिए 70 रुपए निर्धारित किया गया हैं।
तारामंडल में शो देखने का समय।
पूर्वाह्न 11 बजे से पूर्वाह्न 11ः45 बजे तक 2D शो दिखाया जाएगा।
अपराह्न 12ः15 बजे से 01 बजे तक 3D शो दिखाया जाएगा।
अपराह्न 02ः15 बजे से अपराह्न 03 बजे तक पुनः 2D शो दिखाया जाएगा।
अपराह्न 03ः15 बजे से अपराह्न 04 बजे तक 3D शो दिखाया जाएगा।

0 comments:
Post a Comment