गांधीनगर : देश में सबसे ज्यादा रक्तदान गुजरात में

गांधीनगर : रक्तदान को महादान कहा जाता हैं। क्यों की जब आप रक्तदान करते हैं तो उस रक्त से कई लोगों की जिंदगी बचाई जाती हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक आबादी के हिसाब से गुजरात देश में सबसे ज्यादा रक्तदान करने वाला राज्य हैं। 

खबर के अनुसार गुजरात के लोग देश के अन्य राज्यों के मुकाबले सबसे ज्यादा रक्तदान करते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यू एचओ) की मानें तो आबादी में एक फीसदी लोग भी अगर रक्तदान करें तो रक्त की जरूरत पूरी हो जाती है। 

बता दें की  गुजरात में आबादी के आधार पर 1.63 फीसदी रक्तदान किया जा रहा है जो विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यू एचओ) की मानक से ज्यादा हैं। पिछले वर्ष राज्य में 9.88 लाख यूनिट रक्तदान किया गया था इसमें से 77 प्रतिशत स्वैच्छिक रक्तदान है। 

देश के राज्यों की आबादी के आधार पर अगर तुलना की जाए तो सबसे अधिक रक्तदान करने के मामलों में गुजरात के लोग टॉप हैं। सबसे बड़ी बात यह है की राज्य में होने वाले कुल रक्तदान में से 77 फीसदी लोग स्वैच्छिक रक्तदान करते हैं।

0 comments:

Post a Comment