खबर के अनुसार औड़िहार रेलवे स्टेशन के यार्ड रि-मॉडलिंग और औड़िहार-भटनी रेल खंड के बीच दोहरीकरण का कार्य किया जा रहा हैं। जिसके कारण कई ट्रेनों का परिचालन बाधित हैं। इसलिए अगर आप इस रूट से यात्रा करने वाले हैं तो आप अपनी ट्रेनों का शेड्यूल चेक कर लें।
आपको बता दें की रेलवे ने कई ट्रेनों के परिचालन को रद्द किया हैं तो वहीं कई ट्रेनों के शेड्यूल में बदलाव भी किये गए हैं। कुछ ट्रेनों को अलग रूट से चलाया जा रहा हैं। जबकि 19 जून तक गोरखपुर-वाराणसी सिटी पैसेंजर, प्रयागराज रामबाग-मऊ पैसेंजर ट्रेन, भटनी-वाराणसी पैसेंजर निरस्त है।
गोरखपुर-वाराणसी-दरभंगा-छपरा से चलने वाली ये ट्रेनें है रद्द?
वाराणसी सिटी-आजमगढ़ पैसेंजर ट्रेन 19 जून तक रद्द रहेगी।
वाराणसी-दरभंगा एक्सप्रेस अभी 14 जून तक रद्द रहेगी।
बनारस-भटनी एक्सप्रेस 19 जून तक रद्द रहेगी।
छपरा-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस 19 जून तक रद्द रहेगी।

0 comments:
Post a Comment