मुंबई से ठाणे, रत्नागिरी होते हुए चलेगी मुंबई-गोवा वंदे भारत ट्रेन

न्यूज डेस्क: ट्रेन से सफर करने वाले लोगों को रेलवे बड़ा तोहफा देने जा रहा हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आज से मुंबई और गोवा के बीच वंदे भारत ट्रेन का परिचालन किया जायेगा। ये ट्रेन ठाणे, रत्नागिरी समेत अन्य कई स्टेशनों पर रुकते हुए चलेगी।

खबर के अनुसार 3 जून को पीएम मोदी के द्वारा गोवा-मुंबई वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन गोवा के मडगांव रेलवे स्टेशन से किया जाएगा। इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई हैं। इसके बाद इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन का परिचालन शुरू हो जायेगा। 

बता दें की गोवा-मुंबई वंदे भारत के उद्घाटन के बाद देश में कुल वंदे भारत ट्रेन की संख्या 19 हो जाएगी। वहीं मुंबई से चलने वाली यह चौथी वंदे भारत ट्रेन होगी। इससे पहले मुंबई-गांधीनगर, मुंबई-शिरडी, मुंबई-सोलापुर के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाई जा रही हैं। 

इन स्टेशनों पर रुकते हुए चलेगी ट्रेन : मुंबई गोवा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मुंबई से खुलकर दादर, ठाणे, पनवेल, खेड, रत्नागिरी, कंकावली और थिविम होते हुए गोवा के मडगांव जाएगी। आप ऑनलाइन या ऑफलाइन टिकट बुक कर यात्रा कर सकेंगे।

0 comments:

Post a Comment