वाराणसी-पटना ट्रेन अब बक्सर के बजाय डीडीयू तक जाएगी

न्यूज डेस्क: बिहार में ट्रेन से सफर करने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे के द्वारा पटना-वाराणसी सवारी गाड़ी के आंशिक समापन का विस्तार कर दिया गया हैं। इसको लेकर रेलवे ने दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर इस ट्रेन का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

वाराणसी-पटना ट्रेन अब बक्सर के बजाय डीडीयू तक जाएगी?

ट्रेन नंबर 03298 पटना-वाराणसी ट्रेन पूर्वाह्न 05:45 में पटना जंक्शन से चलकर 08:55 में बक्सर रुकते हुए अपने पहले की समय सारणी के अनुसार ही अपराह्न 12:00 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। वहीं डाउन में ट्रेन नंबर 03289 डीडीयू से अपराह्न 16:30 में खुलकर शाम 19:10 में बक्सर स्टेशन पर रुकते हुए रात्रि 23:55 को पटना जंक्शन पहुंचेगी। 

पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है की वाराणसी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म के चल रहे काम के कारण अभी इसका आंशिक समापन डीडीयू तक ही किया गया है। बहुत जल्द इसके आंशिक समापन का दायरा खत्म किया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment