रांची : झारखंड में जूनियर इंजीनियर सहित अन्य पदों पर निकली भर्ती

रांची : झारखंड में जूनियर इंजीनियर सहित अन्य पदों पर भर्ती निकली हैं। इसके लिए  झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा नोटिश जारी किया गया हैं। अगर आप नौकरी करना चाहते हैं तो आप आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

पदों का विवरण :  झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर, एग्रीकल्चर, स्ट्रीट लाइट इंस्पेक्टर, प्लंबिंग इंस्पेक्टर और मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर सहित 1596 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं।

योग्यता : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से डिप्लोमा पास होनी चाहिए। 

चयन प्रक्रिया : इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और मेरिट सूची के आधार पर होगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिश देखें। 

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें। 

आधिकारिक वेबसाइट : jssc.nic.in

ऑनलाइन पंजीकरण तिथि: 12 जून 2023 से 11 जुलाई 2023 तक। 

परीक्षा शुल्क भुगतान तिथि: 13 जुलाई 2023 की मध्यरात्रि तक। 

नौकरी करने का स्थान : झारखण्ड।

0 comments:

Post a Comment