सूरत : गुजरात में जमीन का भू नक्शा कैसे चेक करें

सूरत : गुजरात में जमीन की खरीद बिक्री तेजी के साथ हो रही हैं। इस खबर बिक्री के दौरान लोगों को भू-नक्शा चेक करने की जरूरत पड़ती हैं। हालांकि गुजरात सरकार ने अभी तक जमीन नक्शा को ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध नहीं कराया हैं।

खबर के अनुसार गुजरात राजस्व विभाग ने ऑनलाइन भू नक्शा कॉपी डाउनलोड करने की सुविधा अभी तक उपलब्ध नहीं कराया है। इसके लिए आपको ऑफलाइन के द्वारा आवेदन करना होगा। इसके बाद आपको भू-नक्शा उपलब्ध कराया जयेगा। 

गुजरात में जमीन का भू नक्शा कैसे चेक करें?

1 .सबसे पहले भू-नक्शा के लिए आपको तालुका कार्यालय में जाना होगा।

2 .फिर भू नक्शा निकालने के लिए निर्धारित आवेदन पत्र तैयार करना होगा।

3 .आवेदन में अपने जमीन का VF-7Survey Number या VF-8A Khata Details लिखें।

4 .आवेदन तैयार हो जाने के बाद इसे सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी के पास जमा कर दें।

5 .आवेदन जमा करने के बाद तय समय सीमा में आपको जमीन का नक्शा प्रदान कर दिया जायेगा। 

6 .इस नक्शा की सहायता से आप अपने जमीन की नापी कर सकते हैं और जमीन की डिटेल्स चेक कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment