मौसम विभाग के अनुसार बिहार में मानसून आने का समय 13 जून हैं। लेकिन इस साल सात दिन लेट से मानसून की एंट्री होगी। ऐसा अनुमान हैं की 18 से 19 जून तक मानसून बिहार में प्रदेश कर जायेगा। फिलहाल मानसून केरल पहुंच गया हैं।
आपको बता दें की बिहार में मानसून की एंट्री से पहले 10 जून और 11 जून को उत्तर बिहार के कई जिलों में गरज के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं। इसको लेकर मौसम विभाग पटना के द्वारा येलो अलर्ट जारी कर दिया गया हैं।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो फिलहाल मानसून पूरे लक्षद्वीप क्षेत्र में, केरल के कुछ हिस्से में, साथ ही तमिलनाडू के कुछ हिस्से में प्रवेश कर गया हैं। मानसून का करंट मन्नार की खाड़ी एवं दक्षिण पश्चिम, मध्य और उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में आगे बढ़ रहा हैं।

0 comments:
Post a Comment