खबर के अनुसार यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने गांधीग्राम और भावनगर के बीच विशेष किराए पर डेली समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। अगर आप इस ट्रेन से सफर करना चाहते हैं तो आप रेलवे की वेबसाइट पर जा कर ट्रेन का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
गांधीग्राम से भावनगर के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन?
ट्रेन नंबर 09215 : गांधीग्राम-भावनगर समर स्पेशल ट्रेन 13 जून 2023 से 01 अगस्त 2023 तक गांधीग्राम स्टेशन से प्रतिदिन 6.35 बजे खुलेगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए दोपहर 11.15 बजे भावनगर टर्मिनस पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 09216 : भावनगर-गांधीग्राम समर स्पेशल ट्रेन 12 जून 2023 से 31 जुलाई 2023 तक भावनगर टर्मिनस स्टेशन से प्रतिदिन शाम 17.00 बजे खुलेगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए रात 21.40 बजे गांधीग्राम पहुंचेगी।
इस ट्रेन का स्टॉपेज : यह ट्रेन दोनों दिशाओं में वस्त्रापुर, सरखेज, धोलका, धंधुका, बोटाद, धोला, सिहोर और भावनगर परा स्टेशनों पर रुकेगी।

0 comments:
Post a Comment