गांधीनगर : गुजरात में बस से यात्रा के लिए लागू होगा ई-पास सिस्टम

गांधीनगर : गुजरात में बस से यात्रा करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात में बस से यात्रा के लिए विभाग के द्वारा ई-पास सिस्टम लागू किया जायेगा। इसको लेकर परिवहन विभाग ने तैयारी शुरू कर दी हैं।

खबर के अनुसार विद्यार्थियों और यात्रियों के लिए ई-पास सिस्टम की शुरुआत गांधीनगर से 12 जून को होगी। नई व्यवस्था के तहत एसटी बस में यात्रा करने वाले विद्यार्थी और यात्री अब घर बैठे पास के लिए ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकेंगे। 

बता दें की परिवहन विभाग की इस नई व्यवस्था से यात्रियों को पास बनाना आसान हो जायेगा। साथ ही साथ विभाग की इस नई पहल से हर रोज तीन लाख से ज्यादा यात्री को यात्रा करने में आसानी होगी। वहीं करीब दस लाख से ज्यादा विद्यार्थी को इसका लाभ मिलेगा। 

मिली जानकारी के अनुसार ई-पास सिस्टम लागू होने से प्रतिदिन यात्रा करने वाले यात्रियों और छात्रों को यात्रा में काफी सहूलियत होगी। वहीं यात्री नजदीकी किसी भी बस अड्डे से पास की प्रिन्ट ले सकेंगे और उन्हें लाइन में भी खड़े रहने से निजात मिलेगी। 

0 comments:

Post a Comment