खबर के अनुसार ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए समस्तीपुर-अमृतसर समर स्पेशल छह जून से 27 जून तक संचालित की जाएगी। जबकि अमृतसर-समस्तीपुर समर स्पेशल ट्रेन 29 जून तक चलेगी।
अंबाला-लुधियाना के रास्ते समस्तीपुर व अमृतसर के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन?
ट्रेन नंबर 05273 : समस्तीपुर-अमृतसर समर स्पेशल ट्रेन 6 जून से 27 जून तक प्रत्येक मंगलवार को समस्तीपुर से 23.00 बजे खुलेगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए गुरूवार को 02.20 बजे अमृतसर पहुंचेगी ।
ट्रेन नंबर 05274 : अमृतसर-समस्तीपुर समर स्पेशल ट्रेन 08 जून 2023 से 29 जून 2023 तक प्रत्येक गुरूवार को अमृतसर से 12.45 बजे खुलेगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए 15.00 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी।
इस ट्रेन का स्टॉपेज : यह ट्रेन आते और जाते समय मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला, लुधियाना, जालंधर सिटी स्टेशनों पर रुकेगी।

0 comments:
Post a Comment