खबर के अनुसार क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण को लेकर गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ताल नदोर में जमीन चिह्नित की जा रही है। एक महीने के अंदर स्टेडियम के निर्माण को लेकर 100 से 125 एकड़ जमीन अधिग्रहित की जाएगी।
बता दें की गोरखपुर में करीब 50 हजार दर्शकों की क्षमता वाला क्रिकेट स्टेडियम बनाया जायेगा। यह स्टेडियम सार्वजनिक निजी भागीदारी से बनेगा। इसके निर्माण होने से आस-पास के खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गोरखपुर में क्रिकेट स्टेडियम बनाने के लिए करीब 60 से 70 एकड़ जमीन का उपयोग किया जाएगा। वहीं शेष बची जमीन उस कंपनी को दी जाएगी, जो स्टेडियम का निर्माण करेगी। स्टेडियम का निर्माण खेल विभाग की देखरेख में होगा।

0 comments:
Post a Comment