बिहार में आरा, डुमरांव, बिहारशरीफ समेत 13 रेलवे स्टेशन होंगे विकसित

न्यूज डेस्क: बिहार में ट्रेन से सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे बिहार के आरा, डुमरांव, बिहारशरीफ समेत 13 स्टेशनों को विकसित करने जा रही हैं। इसको लेकर रेलवे ने तैयारी शुरू कर दी हैं। 

खबर के अनुसार  6 अगस्त को पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग से देश के 508 स्टेशनों पर विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। जिसमे दानापुर मंडल के 13 रेलवे स्टेशन शामिल हैं। जिसके विकास कार्यों का शिलान्यास किया जायेगा। 

बता दें की रेलवे ने दानापुर मंडल के आरा, डुमरांव, बिहियां, रघुनाथपुर, दिलदारनगर, फतुहा, बख्तियारपुर, बाढ़, जमुई, तारेगना (मसौढ़ी), जहानाबाद, बिहारशरीफ और राजगीर स्टेशन को चुना हैं, जिसे आधुनिक तरीकों से विकसित किया जायेगा। 

रेलवे के द्वारा इन स्टेशनों पर कई तरह की आधुनिक सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। सभी प्लेटफॉर्म पर कोच गाइडेंस सिस्टम और लिफ्ट की व्यवस्था होगी। यात्रियों के लिए अन्य कई तरह की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी और स्टेशनों को साफ और क्लीन बनाया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment