खबर के अनुसार बिहार लोक आयोग ने बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर सभी जिलों के डीएम को अच्छे परीक्षा केंद्रों का चयन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही साथ एग्जाम में किसी तरह की कोई दिक्कत न हो इसकी पूरी तैयारी करने को कहा है।
बता दें की बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा में सभी केंद्रों पर जैमर लगाए जाएंगे। वहीं परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी करने वाले छात्रों को सीधे जेल भेजा जाएगा। साथ ही साथ उसे बिहार की परीक्षाओं से पांच साल तक के लिए वंचित कर दिया जायेगा।
वहीं शिक्षक भर्ती परीक्षा में कोई फर्जी परीक्षार्थी न बैठ सके, इसके लिए सभी की बायोमेट्रिक उपस्थिति ली जाएगी। बता दें की बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) शिक्षक नियुक्ति को लेकर पूरी तरह से सतर्क है और इसकी तैयारी में जुटा हैं।

0 comments:
Post a Comment