रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का रूट बदला

न्यूज डेस्क: रांची से पटना के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के रूट में बदलाव किया गया हैं। इसको लेकर रेलवे के द्वारा अधिसूचना भी जारी कर दी गई हैं। रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन अगले आदेश तक परिवर्तित मार्ग से चलेगी।

खबर के अनुसार टाटीसिलवे, साकी और बरकाकाना होकर चलने वाली रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन अब टाटीसिलवे से मूरी और बरकाकाना होकर चलेगी। इसको लेकर रेलवे के द्वारा दिशा निर्देश भी जारी किया गया हैं, ताकि यात्रियों को इसकी जानकारी मिल सके। 

दरअसल मंगलवार को साकी और बरकाकाना के बीच पहाड़ी चट्टान रेलवे ट्रैक पर गिर गया था। जिसके कारण पूरे दिन यह रूट्स प्रभावित रहा। हालांकि चट्टान रेलवे ट्रैक से हटा दिया गया हैं। लेकिन फिर भी रेलवे ने वंदे भारत ट्रेन के मार्ग में परिवर्तन करने का फैसला किया हैं। 

आपको बता दें की मानसून के दौरान इस रूट्स पर अक्सर चट्‌टान खिसकने का खतरा बना रहता है। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने अगले आदेश तक दोनों ओर से चलने वाली इस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के मार्ग में परिवर्तन कर दिया हैं।

0 comments:

Post a Comment